बिहार: जीत से उत्साहित RJD विधायकों का प्रदर्शन, नीतीश से मांगा इस्तीफा
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उपचुनावों के परिणाम नीतीश कुमार के खिलाफ असंतोष की अभिव्यक्ति है।

बिहार विधानसभा के बाहर आज अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव की जीत से उत्साहित राजद विधायकों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उपचुनावों के परिणाम नीतीश कुमार के खिलाफ असंतोष की अभिव्यक्ति है।
उल्लेखनीय है कि 2015 में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था और प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनायी थी।
इसे भी पढ़ें- RJD की जीत पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- अब अररिया टेरर हब बनेगा
बाद में होटल के बदले भूखंड मामले में सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नीतीश ने महागठबंधन से अलग होकर राजग के साथ सरकार बना ली थी।
इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने राजद विधायकों की मांग को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि हमने भी भभुआ विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App