बिहार उपचुनाव में जीतने के बाद बोले तेजस्वी, ये मामूली जीत नहीं है- इस जीत ने देश को दिशा देने का काम किया
बिहार में हुए उपचुनाव में अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की है।

बिहार में हुए उपचुनाव में अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी ने जीत दर्ज की है। जबकि भभुआ विधानसभा सीट से भाजपा की झोली में गई है।
अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट पर मिली जीत से आरजेडी नेता गदगद हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी को भले ही जेल में बंद कर दिया गया हो लेकिन लालू जी एक विचारधारा हैं, ये लालू जी की जीत है।
यह भी पढ़ें- भारत ने मेडागास्कर को 80 मिलियन अमरीकी डॉलर देने का किया फैसला: रामनाथ कोविंद
तेजस्वी यादव ने कहा आगे कहा कि नीतीश जी सलाह देते थे कि जनता की अदालत में जाऐं, जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। अब बारी नीतीश जी की है स्पष्टीकरण देने की, वो नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म प्रतिमाह हैं।
Nitish ji salah dete the ki janta ki adalat mein jayein, janta ne apna faisla suna diya hai. Ab baari Nitish ji ki hai spashtikaran dene ki, woh naitik bhrashtachar ke Bhishmapitmah hain: Tejashwi Yadav on #BiharByPoll results pic.twitter.com/MqveiXyExv
— ANI (@ANI) March 14, 2018
तेजस्वी यादव ने कहा ये मामूली जीत नहीं है। इस जीत ने देश को दिशा देने का काम किया है।
Yeh mamuli jeet nahi hai, iss jeet ne desh ko disha dene ka kaam kiya hai: Tejashwi Yadav on #BiharByPoll results pic.twitter.com/C7eRZnRkZt
— ANI (@ANI) March 14, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App