बिहार बजट 2018ः सुशील मोदी गांवों के विकास पर दिया जोर, बजट में दिए साढ़े दस हजार करोड़
बिहार विधानसभा में हंगामें के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोद ने वर्ष 2018 का बजट पेश किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Feb 2018 5:23 PM GMT
बिहार विधानसभा में हंगामें के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोद ने वर्ष 2018 का बजट पेश किया। हालांकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के हंगामे के चलते बजट कार्यक्रम कुछ देर से चालू हुआ।
ये भी पढ़ेःSridevi Death: दुबई पहुंचे अर्जुन कपूर, साढ़े 3 घंटे बाद पार्थिव शरीर के साथ पहुंचेंगे भारत
सुशील कुमार मोदी ने बजट में किसानों और गांवो के विकास को ध्यान में रखकर बजट पेश किया। बजट सत्र में वित्त मंत्री के द्वारा कुछ महत्तवपूर्ण घोषणाए इस प्रकार से है-
शिक्षा के स्तर में सुधार को ध्यान रखते हुए वित्त मंत्री ने 32,125 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। इसके इलावा वित्त मंत्री ने कहा की गंगा नदी पर सभी पुलो को दुरूस्त कर फिर से चालू किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि 10,505 करोड़ रूपये गांवो के विकास पर खर्च किए जाएंगे। बजट में आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर बताया गया कि बिहार कि विकास दर 7.0 फीसदी है जो कि राष्ट्रीय स्तर की तुलना में अधिक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story