बिहार : गंडक नदी में नाव पलटी, महिला की मौत और 7 लोग लापता
यादोपुर के थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नाव के पलट जाने पर स्थानीय लोगों ने चार व्यक्ति नदी से सुरक्षित बाहर निकल लिया।

X
faiyazCreated On: 29 Feb 2020 10:44 AM GMT
बिहार में शनिवार को गंडक नदी में एक नाव पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए। घटना गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मेहंदिया गांव के 12 लोग एक नाव पर सवार होकर गंडक नदी पार कर खेती करने जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव पलट गई।
यादोपुर के थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नाव के पलट जाने पर स्थानीय लोगों ने चार व्यक्ति नदी से सुरक्षित बाहर निकल लिया। नदी से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि सात लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। महिला की पहचान ऊषा देवी के रूप हुई है।
Next Story