बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज, BJP ने नीतीश को समर्थन का दिया ऑफर
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद राज्य का राजनीतिक तापमान गरमा गया है।

बिहार की राजनीति में मचे सियासी घमासान के बीच सोमवार को एक नया मोड़ आ गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहार से समर्थन देने का ऑफर दिया है।
Extending support or not (to Nitish Kumar)is a matter of Central leadership,they are the ones who decide on it:BJP Bihar chief Nityanand Rai pic.twitter.com/GjpOv8gDa8
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
आपको बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पूरे परिवार पर लगातार पड़ रहे सीबीआई छापों से बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस की महागठबंधन कि सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायको कि 11 जून को एक बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बिहार के उप-मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर मंथन होगा।
गौरतलब है कि आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में केंद्रीय एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद राज्य का राजनीतिक तापमान गरमा गया है।
इसे भी पढ़ें- लालू करेंगे विधायकों के साथ माथापच्ची, नीतीश ने बुलाई कार्यसमिति की बैठक
इसी बीच बिहार भाजपा के मुखिया नित्यानंद राय ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है। नित्यानंद राय ने कहा कि कि अगर बिहार में राज्य सरकार पर कोई संकट आता है तो बीजेपी बाहर से समर्थन देने के लिए तैयार है।
इसी के साथ राय ने ये मांग भी की कि डेप्युटी सीएम तेजस्वी को तत्काल पद बर्खास्त कर दें।
उन्होंने कहा, 'अगर तेजस्वी इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीएम उन्हें बर्खास्त कर दें। तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। कोई भी कानून बेनामी संपत्ति रखने की इजाजत नहीं देता है।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App