फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जल्द जारी होगा लुक आउट नोटिस
पुश्तैनी घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले के बाद बाढ़ थाने में अनंत सिंह के साथ लल्लू मुखिया और भूषण के खिलाफ सोमवार रात से डोजियर खुला है। कहा जा रहा कि डोजियर के कारण अनंत सिंह की जमानत रद्द हो सकती है साथ ही सीसीए लगाने का भी विकल्प है।

बिहार में इन दिनों बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) का नाम बेहद चर्चा में है। सरकार और शासन की नाक में दम कर चुके मोकामा से बाहूबली विधायक अनंत सिंह इस समय फरार हैं। उनकी इस फरारी से मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जल्द ही लुक आउट नोटिस (Look out notice) जारी किया जाएगा, पटना पुलिस द्वारा प्रस्ताव मिलने के बाद सीआईडी ने सोमवार को गृह मंत्रालय को अनुरोध पत्र भेजा है। जल्द ही अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो जाएगा।
गौरतलब है कि अनंत सिंह की फरारी के बाद बिहार के तमाम हवाई अड्डों को अलर्ट कर दिया गया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस अलग अलग लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है।
पुश्तैनी घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले के बाद बाढ़ थाने में अनंत सिंह के साथ लल्लू मुखिया और भूषण के खिलाफ सोमवार रात से डोजियर (Dossier) खुला है। कहा जा रहा कि डोजियर के कारण अनंत सिंह की जमानत रद्द हो सकती है साथ ही सीसीए लगाने का भी विकल्प है।
अनंत सिंह के खिलाफ ये पहला मौका है जब प्रशासन द्वारा डोजियर खोला गया हो। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के इस केस से पहले करीब 4 दर्जन केस हैं, ये सारे मामले बिहार और झारखंड से जुड़े हुए हैं। इनमें कई मामले ऐसे हैं जिसमें विधायक जमानत पर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App