सावधान: अगर दहेज लिया तो जाएगी सरकारी नौकरी
राज्य सरकार की सेवा में प्रवेश पाने वाले सभी कर्मचारियों को पहले ही शपथ पत्र देना होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Oct 2017 3:42 AM GMT
बिहार में राज्य सरकार दहेजबंदी और बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर सख्ती करने जा रही है। दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में दहेज प्रथा के खिलाफ भी नया अभियान शुरू कर दिया है।
बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने बिहार के लोगों से दहेज और बाल विवाह के खिलाफ जंग छेड़ने को कहा था। अब राज्य सरकार दहेज और बाल विवाह पर पाबंदी के कानून को कड़ाई से लागू करने जा रही है। इसी के तहत अब वहां सरकारी नौकरी के लिए चुने गए युवकों को दहेज लेने पर नौकरी से तुरंत बर्खास्त कर दिया जाएगा।
राज्य सरकार की सेवा में प्रवेश पाने वाले सभी कर्मचारियों को पहले ही शपथ पत्र देना होता है कि वे दहेज मुक्त शादी करेंगे। राज्य सरकार ने इसे प्राथमिकता में शामिल करते हुए इन मामलों में शिकायत मिलने पर नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।
इस संबंध में नोडल एजेंसी महिला विकास निगम की ओर से सभी विभागों और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देश दिया जाएगा। इस निर्देश के मुताबिक सरकारी सेवा में प्रवेश करने वाले कर्मियों से शपथ पत्र लेने के साथ ही इस पर सख्त नजर रखें।
अगर किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें। समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मुताबिक यह नियम सभी प्रकार के सरकारी कर्मियों पर लागू होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story