छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पूरी बस्ती पर एसिड से किया हमला, 19 लोग घायल
बिहार के वैशाली से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर पूरी बस्ती पर एसिड से हमला किया गया। इस घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

बिहार के वैशाली से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर पूरी बस्ती पर एसिड से हमला किया गया। इस घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक दो दिन पहले दाऊदनगर मे कहार समुदाय की एक लड़की के साथ बदमाशों ने छेड़खानी की थी। इस घटना को लेकर पंचायत हुई। जिसके बाद से वे लोग (सोनार समुदाय के लोग) कल से ही मारपीट कर रहे थे। मंगलवार की सुबह दबंगों ने एसिड की बोतलों से हमला कर दिया।
इस पूरी घटना में 19 लोग वहीं पर जख्मी हो गए जबकि चार हमलावर भी घायल हो गए। घायलों को हाजीपुर के सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।
पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल के मुताबिक यह घटना वैशाली जिले के दाउदनगर की है। बच्चे बच्चे की लड़ाई हुई थी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और एक पक्ष के लोगों पर दूसरे परक्ष के लोगों ने एसिड से हमला किया है। एक पक्ष में तेरह आदमी एसिड हमले से जख्मी हैं। इसमें दस पुरुष और तीन महिलाएं हैं और एक अन्य मारपीट से जख्मी है। वहीं दूसरे पक्ष के पांच लोग जख्मी हैं जिन लोगों ने एसिड हमले को अंजाम दिया था मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App