पटना: बाढ़ कोर्ट में 3 कैदियों को मारी गोली, अफसरों पर गिरी गाज
घटना के बाद 2 पुलिस अधिकारियों और 23 कांस्टेबलों को बर्खास्त कर दिया गया है।

बिहार के बाढ़ कोर्ट में दिनदहाड़े कैदी को गोली मारने का मामला सामने आया है। पटना के पास बाढ़ सिविल कोर्ट के परिसर में अंजान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक कैदी की मौत हो गई है।
बता दें कि जिस कैदी की मौत हुई है उसका नाम गुड्डू सिंह था। वहीं दूसरे कैदी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
#Bihar 2 police officials & 23 constables responsible for security at Barh Court suspended after 3 prisoners were attacked in Court premises
— ANI (@ANI) September 8, 2017
सिविल कोर्ट में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं, लेकिन मात्र पुलिस के दो सुरक्षा बलों के जवानों के भरोसे सिविल कोर्ट की सुरक्षा है। इस घटना के बाद 2 पुलिस अधिकारियों और 23 कांस्टेबलों को बर्खास्त कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App