औरंगाबाद सांप्रदायिक हिंसाः मुख्य आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस की कैद से हो गया था फरार
औरंगाबाद सांप्रदायिक हिंसा मामले में मुख्य आरोपी रहे भाजपा नेता अनिल सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है। इससे पहले अनिल सिंह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।

औरंगाबाद सांप्रदायिक हिंसा मामले में मुख्य आरोपी रहे भाजपा नेता अनिल सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है। इससे पहले अनिल सिंह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।
इसे भी पढ़ेंः भारत बंद पर टकराव के आसार, चैंबर का फैसला बंद नहीं होंगी दुकानें, संगठनों ने कहा- कराएंगे बंद
अनिल सिंह पर भीड़ को उकसाने और भीड़ इक्ट्ठा कर एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर पथराव करने और तोड़फोड़ करवाने का आरोप है। इसके अलावा अनिल सिंह पर सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने का भी आरोप है।
औरंगाबाद में रामनवमी के दिन दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे भड़की थी हिंसा
25 मार्च को रामनवमी का जुलुस जैसे ही औरंगाबाद के रमेश चौक की ओर से मस्जिद के सामने पहुंचा तभी कुछ असामाजिक तत्व ने जुलुस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसके बाद शहर में हालत बेकाबू हो गए और लोगो ने शहर भर में दुकानो में तोड़फोड़ और आगजनी करना शुरू कर दिया। इस घटना के कई दुकाने जल कर ख़ाक हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App