Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, चलती ट्रेन से कूदकर बचाई इज्जत

बिहार के पटना में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, चलती ट्रेन से कूदकर बचाई इज्जत
X

बिहार के पटना में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

बता दें कि पीडिता को ट्रेन से कूदने के बाद गम्भीर चोटे आई हैं जिसके बाद आस-पास के लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े- स्मृति के आरोपों पर सिब्बल का पलटवार, कहा- 'जिसे मनी लॉन्ड्रिंग का मतलब नहीं पता वो लगा रहें आरोप'

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए बयान में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पटना के बरौनी से दानापुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही थी। लड़की ने बताया किु उसके साथ यात्रा कर रहे एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
बता दें कि नाबालिग ने खुद को बचाने के लिए पहले शोर मचाया लेकिन उसकी मदद करने की बजाय लोग तमाशा देखने लगे जब उसे मदद की कोई आस नजर नहीं आई तो उसने उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की बिहार के बाढ़ जिले की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन से कूदने के कारण लड़की को चोटे आई हैं। फिलहाल पीड़िता काइलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटकर अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story