बिहार: डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफिले पर पथराव
हमले का आरोप राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफिले पर हमले की घटना ने बिहार में सियासी रंग ले लिया है। हमले का आरोप राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।
I appeal supporters to remain calm & peaceful.Rjd people in desperation.Cowardic attack.Everybody safe.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 15, 2017
सुशील मोदी ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद के लोगों में हताशा है। घटना वैशाली जिले के चकसिकंदर इलाके की है।
#Bihar Deputy CM Sushil Kumar Modi's convoy attacked near Chaksikandar in Vaishali district, he is safe, alleges attackers were RJD workers. pic.twitter.com/yRYrSD38Pr
— ANI (@ANI) August 15, 2017
मंगलवार शाम करीब सात बजे के करीब वैशाली के चक सिंकदर इलाके में सुशील कुमार मोदी की गाड़ी पर पथराव हुआ। उस वक्त मोदी महनार के बीजेपी विधायक अच्युतानंद के घर कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।
इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी की। हालांकि इस घटना से सुशील मोदी को नुकसान नहीं हुआ है वो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन उनके वाहन को नुकसान पहुंचा है।
इसे भी पढ़े:- बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 12 जिलों में अब तक 41 की मौत
बता दें कि बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने इसी साल 4 अप्रैल को लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर मिट्टी घोटाले का पहला आरोप लगाया था। इसके बाद सुशील मोदी एक-एक कर लालू यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App