रात के 2 बजे तेजस्वी, तेजप्रताप ने समर्थकों के साथ किया राजभवन मार्च
नीतीश कुमार ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

बुधवार मध्य रात्रि (12 बजे) नीतीश कुमार ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश कुमार का आज सुबह दस बजे शपथ लेने की बात कही गई हैं।
उधर, तेजस्वी यादव ने भी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उनका कहना है कि राजद सबसे बड़ी पार्टी है। लिहाजा राज्यपाल को उनकी पार्टी को पहले न्यौता देना चाहिए।
इसे भी पढ़े:- JDU-BJP के पास 132 विधायकों का समर्थन, नीतीश आज लेंगे शपथ
रात करीब 2 बजे तेजस्वी यादव अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मिलने गर्वनर हाउस के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
हमलोगो को सुबह 11 बजे का समय दिया गया है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह का समय सुबह 10 बजे रखा गया है। ऐसे में उनके दावों को दरकिनार किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा है कि उन्हें जदयू के विधायकों का भी समर्थन हासिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App