बिहार: बाढ़ से 70 लाख लोग बेघर, बचाव में जुटी सेना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

बिहार में लगातार कई दिनों से जारी वर्षा से हालात दिन ब दिन बेकाबू होते जा रहे है। बाढ़ की वजह से बिहार में अब तक करीब 122 लोगों की मौत हो चुकी है।
#Bihar: Army continues to rescue stranded people in flood hit Katihar district pic.twitter.com/aEShXcHJom
— ANI (@ANI) August 17, 2017
बारिश और बाढ़ से बिहार के करीब 16 जिलों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित इलाके में से करीब 5 लाख लोगों को सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के करीब 70 लाख एस अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है। इसके लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
इसे भी पढ़ें- जलमग्न हुआ नेपाल और बिहार, निकल चुका है अबतक 500 लोगों की जान
इसी बीच गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान सीएम ने बाढ़ राहत कैंपों का जायजा लिया और लोगों के लिए भेजे जा रहे फूड पैकेट्स की जांच की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App