RJD की जीत पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- अब अररिया टेरर हब बनेगा
गिरिराज सिंह ने कहा कि अररिया संसदीय सीट से सरफराज आलम को जीता कर वहां की जनता ने कट्टरपंथी विचारधारा को जन्म दिया है।

उपचुनाव में अररिया और जहानाबाद सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार के जितने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि अररिया संसदीय सीट पर राजद प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बाद यह क्षेत्र आतंकवादियों का गढ़ बन सकता है।
अररिया के उपचुनाव परिणाम पर बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अररिया केवल बिहार का सीमावर्ती इलाका नहीं है। यह नेपाल और बंगाल से जुड़ा है।
Araria keval seemavarti ilaka nhi hai, keval Nepal aur Bengal se judha nhi hai. Ek kattarpanthi vichardhara ko unhone janam diya hai, Yeh Bihar ke liye khatra nhi hai desh ke liye khatra hoga. Woh atankwadiyon ka gadh banega : Giriraj Singh, Union Minister #ArariaBypoll pic.twitter.com/OdDfD1JQRU
— ANI (@ANI) March 15, 2018
उन्होंने कहा कि अररिया संसदीय सीट से सरफराज आलम को जीता कर वहां की जनता ने कट्टरपंथी विचारधारा को जन्म दिया है। उन्होंने इसके खतरा बताते हुए कहा कि ये सिर्फ बिहार के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि देश के लिए भी खतरा है।
नित्यानंद राय ने भी दिया था ऐसा बयान
आपको बता दें कि बिहार के अररिया में उपचुनाव प्रचार के दौरान बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी कहा था कि अगर यहां से आरजेडी के उम्मीदवार सरफराज आलम की जीत होती हैं तो यह आईएसआईएस का गढ़ बन जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App