बिहार न्यूज: जल भरने जा रहे कांवरियों पर अराजक तत्वों ने किया पथराव- हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
सावन की दूसरी सोमवारी को बरूराज थाने के परसैनिनाथ गांव में कांवरिया नहर से जल भरने जा रहे थे इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने उन्हें नहर से जल भरने से रोक दिया। इसको लेकर जमकर बवाल हुआ। दरअसल कांवरिया एक मस्जिद के पास से जा रहे थे इस दौरान कथित तौर पर किसी अराजक तत्व ने उन पर पत्थर फेंक दिया, जिसके बाद कहा सुनी हुई, बात आगे बढ़ी तो घटनास्थल पर झड़प हो गई।

मामले को शांत कराने के लिए पुलिस बल पहुंची तो उनके साथ भी कहा सुनी हो गई। स्थानीय अखबार प्रभात खबर के मुताबिक थानाध्यक्ष के कंधे के स्टार को भी नोचने का प्रयास किया गया। पुलिस को इस बीच गाली गलौज का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए 500 से अधिक बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। वहीं कांवरियों को भी दूसरे मार्ग से मंदिर तक पहुंचाने में मदद की।
Muzaffarpur: Stones were allegedly pelted on 'Kanwariyas' when they were passing by a mosque in Baruraj yesterday. SDM Anil Kumar Das said, "girls & women devotees were passing through the route when some anti-social elements pelted stones on them. Situation under control".#Bihar pic.twitter.com/Xh6ZZ6X3dk
— ANI (@ANI) July 29, 2019
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य बलों को बुलाना पड़ा। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों से बात किया गया। वहीं हमनें शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मामले के सभी दोषी उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसडीएम अनिल कुमार दास ने कहा कि लड़कियां व महिलाएं जब उक्त जगह से गुजर रहीं थीं उस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने कथित तौर पर पत्थर फेंका, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App