आदित्य सचदेवा हत्या कांड: पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव दोषी करार
रॉकी ने 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

बिहार में गया के चर्चित रोडरेज केस में आज जिला सत्र न्यायालय ने आज जेडीयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव, तेनी यादव और राजेश कुमार को आदित्य सचदेव की हत्या दोषी करार किया है।
सत्र न्यायाधीश सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने इसके अलावा रॉकी के पिता बिंदी यादव को भी अपराधियों को बचाने की कोशिश करने का दोषी पाया है और इन सबकी सजा के एलान कोर्ट 6 सितंबर को करेगा।
Rocky Yadav & 3 others pronounced guilty in Aditya Sachdeva murder case by Gaya District Court. Quantum of sentence on 6 Sept. pic.twitter.com/mZ3PBYRC4K
— ANI (@ANI) August 31, 2017
गौरतलब है कि पिछले साल 7 मई को रॉकी सिर्फ ने कार ओवरटेक करने के चलते 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद रॉकी मौके से फरार हो गया हो गया था।
पुलिस की लगातार दबिश और दबाव के चलते इस मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव और उसके बॉडीगार्ड को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद रॉकी ने स्थानीय कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App