बिहार की सड़कों के विकास के लिये एडीबी ने दिया 20 करोड़ डॉलर का ऋण
केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को बिहार के करीब 230 किलोमीटर राज्य राजमार्गों के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिये 20 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Nov 2018 2:21 AM GMT
केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को बिहार के करीब 230 किलोमीटर राज्य राजमार्गों के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिये 20 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।
एडीबी साल 2008 से बिहार को राज्य के करीब 1,453 किलोमीटर लंबे राजमार्गों के उन्नयन और पटना में गंगा नदी के ऊपर पुल के निर्माण के लिये कुल 1.43 अरब डॉलर दे चुका है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल अक्तूबर में एडीबी के बोर्ड ने बिहार राज्य राजमार्ग परियोजना के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है।
परियोजना में राजमार्गों और पुलों का पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूत करने सहित सड़क सुरक्षा सुविधाओं के साथ राज्य के राजमार्ग का उन्नयन शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story