मालकिन से प्यार करने की मिली भयानक सजा, मालिक ने डाला आंखों में तेजाब
बिहार के बेगुसराय में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्यार करने के आरोप में लगभग 20 लोगों ने एक युवक की पिटाई की और इसके बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Feb 2018 11:29 AM GMT
बिहार के बेगुसराय में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्यार करने के आरोप में लगभग 20 लोगों ने एक युवक की पिटाई की और इसके बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई।
हालांकि पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी दयाराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और घायल युवक गौतम कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दरअसल तीस साल के गौतम बरौनी के रहने वाले दयाराम सिंह के यहां ट्रैक्टर चालक था। उसे मालिक की पत्नी से प्रेम हो गया और उसकी मालिक की पत्नी भी उसे प्यार करने लगी थी। 6 फरवरी 2018 को महिला गौतम के साथ चली गई।
मालिक ने दर्ज कराया किडनैपिंग का मामला
महिला के पति ने किडनैपिंग की शिकायत तेघड़ा थाने में दर्ज कराई और गौतम कुमार को आरोपी बनाता। 16 फरवरी 2018 को दयाराम की पत्नी तेघड़ा थाने पहुंची और पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह मर्जी से गई थी। तेघड़ा थाने की पुलिस ने बयान न्यायालय में भी कराया। न्यायालय के आदेश पर महिला को पति के साथ घर भेज दिया गया।
शुक्रवार की शाम को दयाराम सिंह के भाई पंकज सिंह ने गौतम को फोन कर बताया कि महिला ने पुलिस के समक्ष कहा, वह अब गौतम के साथ ही रहेगी। इसलिए तुम तेघड़ा थाने पर आओ।
घात लगाकर बैठे थे 20 लोग
गौतम बोलेरो किराए पर लेकर तेघड़ा के लिए चला। तेघड़ा थाने से एक किलोमीटर पहले एनएच 28 पर दयाराम सिंह का भाई पंकज सिंह समेत लगभग 20 लोग घात लगाए बैठे थे।
उसकी गाड़ी वहां जैसे ही पहुंची, इन लोगों ने उसे अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया। इसके बाद रोशन सिंह के पिपरा चौक स्थित लाइन होटल पर पहुंचे। जहां सभी ने उसके साथ मारपीट की। बाद में मनीष ने उसकी दोनों आंखों में सीरिंज से तेजाब डाल दिया।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तेघड़ा डीएसपी बीके सिंह ने बताया कि एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। बाकी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story