सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ शौचालय में बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी में सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ अस्पताल के शौचालय में दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया।

बिहारी में सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ अस्पताल के शौचालय में दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। यह मामला 14 नवंबर का बताया जा रहा है।
समाचरा एजेंसी एएनआई के मुातबिक सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ 14 नवंबर की रात को दो लोगों ने मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) के शौचालय में कथित रूप से बलात्कार बलात्कार किया।
Bihar: A prisoner of Sitamarhi jail was allegedly raped by two persons on the night of November 14 in the washroom at Sri Krishna Medical College and Hospital (SKMCH) in Muzaffarpur, where she was taken for treatment on November 11. Case registered, investigation underway pic.twitter.com/yZ46gzKLPs
— ANI (@ANI) November 30, 2018
महिला कैदी को 11 नवंबर को इलाज के लिए श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया था। पुलिस नें इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
लेकिन इसके बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। जब महिला कैदी को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करया तो वहां पर महिला कैदी की सुरक्षा में कोई पुलिसकर्मी तैनात था या नहीं?
अब सवाल यह है कि अगर महिला कैदी की सुरक्षा में पुलिकर्मी तैनात था तो उसके साथ दो लोगों ने शौचालय में कैसे रेप कर दिया? इस पर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब दूसरा सवाल यह है कि महिला कैदी की सुरक्षा में पुलिस ने इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती? फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App