बेटे को अपने बीमार पिता से मिलने नहीं दिया गया, लालू जी के साथ हो रही है साजिश : तेजस्वी यादव
लालू जी के साथ साज़िश की जा रही है। जेल सुरक्षा में और वो भी अस्पताल में ईलाजरत रहते उनके कमरे में रोज छापामारी हो रही है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने पिता से मिलने के लिए रांची पहुंचे। लेकिन उन्हें अपने पिता से मिली की अनुमित नहीं दी गई।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक तेजस्वी यादव ने कहा कि कल मैं अपने पिता जी से मिलने के लिए रांची गया था। लेकिन मुझे अनुमित नहीं दी गई। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सुबह तक इंतजार किया। मैं नहीं जानता कि किस वजह से, लेकिन जेल के नियम के मुताबिक अगर पुलिस अधीक्षक चाहें तो परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं। इमोश्नल होते हुए उन्होंने आगे कहा कि एक बेटे को अपने बीमार पिता से मिली की अनुमति नहीं दी गई।
Tejashwi Yadav, RJD: I was in Ranchi yesterday & I was not allowed to meet my father. I kept waiting till the morning, I don't know the reason but as per the jail manual, family members can meet if Superintendent of police wants. A son was not allowed to meet his ailing father. pic.twitter.com/oAWp7SHAAJ
— ANI (@ANI) April 7, 2019
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल शाम से रांची अस्पताल में ईलाजरत अपने पिता से मिलने की प्रतीक्षा में हूं लेकिन तानाशाही BJP सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने भी नहीं दे रही है। लालू जी के साथ साज़िश की जा रही है। जेल सुरक्षा में और वो भी अस्पताल में ईलाजरत रहते उनके कमरे में रोज छापामारी हो रही है।
कल शाम से राँची अस्पताल में ईलाजरत अपने पिता से मिलने की प्रतीक्षा में हूँ लेकिन तानाशाही BJP सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने भी नहीं दे रही है।लालू जी के साथ साज़िश की जा रही है।जेल सुरक्षा में और वो भी अस्पताल में ईलाजरत रहते उनके कमरे में रोज छापामारी हो रही है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 7, 2019
उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि दो सप्ताह पहले डॉक्टरों ने जेल अधीक्षक को लालू जी का इको और X-Ray कराने को कहा था। लेकिन वह इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्हें दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह अन्याय है। सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यह सरासर मानवीय मूल्यों का उल्लंघन है।
दो सप्ताह पहले डॉक्टरों ने जेल अधीक्षक को लालू जी का इको और X-Ray कराने को कहा था। लेकिन वह इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्हें दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।यह अन्याय है। सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यह सरासर मानवीय मूल्यों का उल्लंघन है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 7, 2019
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव न्यायिक हिरासत के तहत स्वास्थ्य आधार पर रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App