Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 12 जिलों में अब तक 41 की मौत

इस समय राज्य के साढे तीन लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 12 जिलों में अब तक 41 की मौत
X

बिहार इस समय बाढ़ की चपेट में है। बीते 72 घंटे में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से गंगा, कोसी और महानंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ की चपेट में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया। बारिश और बाढ़ से करीब राज्य के साढे तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ेंः बिहार बाढ़: 12 जिले प्रभावित, 11 की मौत, 17 लोग लापता- हेल्पलाइन नंबर जारी

डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत ने कहा- अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इन इलाकों में राहत और बचाव के लिए सरकार ने NDRF और SDRF के साथ सेना को भी उतारा है। एयरफोर्स की मदद मांगी गई है। इन जिलों के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम और त्रिपुरा में भी बाढ़ से हालात खराब हैं।

बाढ़ की वजह से कई जिले में ट्रेन सेवाएं और बिजली सेवा भी पूरी तरह से चरमरा गई है। बस स्टैंड से लेकर सरकारी दफ्तरों में भी इस वक्त पानी भरा हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छत पर कई दिनों से मदद के इंतजार में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story