दबंगों ने पहले मां के हाथ बांधे फिर बेटी को बनाया हवस का शिकार
बलात्कार के बाद दरिंदे मां और बेटी दोनों को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Jun 2017 2:57 PM GMT
देश भर में बलात्कार के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर में सामने आया है। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंगों ने जबरन एक घर में घुस कर मां के सामने उसकी बेटी से बदतमीजी करते रहे।
दरिंदे मां की आंखों के सामने ही उसकी बेटी को छेड़ रहे थे, जब मां ने दरिंदों का विरोध किया तो दरिंदों ने मां के हाथ बांध दिए फिर मां के सामने ही उसकी बेटी की इज्जत तार तार कर डाली।
बलात्कार के बाद दरिंदे मां और बेटी दोनों को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव के ही 4 बंदूकधारी दबंग महिला के घर घुस उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। जब बेटी ने देखा कि दबंग उसकी मां के साथ बदसलूकी कर रहे हैं तो उसने बीच बचाव की कोशिश की।
जिसपर दबंगों ने मां बेटी दोनों की पिटाई कर, रस्सी से मां के हाथ बाँध दिए। उसके बाद दबंग लड़की पर टूट पड़े और उसका बलात्कार किया।
इस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में लगी हुई है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story