Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार में 25 नए कोरोना संक्रमित केस, अब तक 5 जिले रेड जोन में

बिहार में 25 नए कोरोना संक्रमित मामले पाए गए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अब तक 5 जिले रेड जोन (Red Zone) में शामिल हो गए हैं।

बिहार में 25 नए कोरोना संक्रमित केस, अब तक 5 जिले रेड जोन में
X

बिहार में शुक्रवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से बक्सर जिले के नया भोजपुर में 11 मरीज पाए गए हैं। इन संक्रमितों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, कैमूर जिले के चैनपुर में 6, नालंदा और भोजपुर जिले में एक-एक मरीज मिला।

इसके अलावा रोहतास जिले में 6 नए मरीज मिले। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी मरीज सासाराम के रहने वाले हैं। नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 450 हो गई है।

अब तक दो लोगों की मौत हुई है और 84 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

बिहार के 38 जिलों को तीन जोन में बांटा

कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार के 38 जिलों को तीन जोन में बांटा है। इसमें से ज्यादा संक्रमित वाले जिले को रेड जोन में, कम प्रभावित जिले को ऑरेंज जोन में और कोरोना से मुक्त जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 5 जिले मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया को रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं 20 जिले नालंदा, कैमूर, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया ऑरेंज जोन में शामिल हैं।

जबकि बिहार के 13 जिले शेखपुरा, अररिया, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सुपौलग्रीन जोन में शामिल रखा गया है। हालांकि शेखपुरा, अररिया, पश्चिमी चंपारण और सीतामढ़ी में पिछले दिनों कोरोना की एंट्री हो चुकी है।

कुल संक्रमितों की संख्या 450

शुक्रवार को 25 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 450 हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा मुंगेर में 95, नालंदा में 36, सीवान में 30 मरीज मिला। वहीं बेगूसराय में 11, पटना में 44, गया में 6, गोपालगंज में 18, नवादा में 4, बक्सर में 51, कैमूर में 24, सारण में 6, लखीसराय में 4, जहानाबाद 4, भागलपुर में 5, वैशाली में 3, भोजपुर में 12, बांका में 3, मधेपुरा में 2 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

इसके अलावा रोहतास में 51, पूर्वी चंपारण में 5, औरंगाबाद में 8, मधुबनी में 5, अरवल में 4, शेखपुरा, अररिया, पूर्णिया में 1-1 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें से 84 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मुंगेर और वैशाली में एक-एक युवक की जान गई है।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story