बिहार: सीतामढ़ी में बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत 20 घायल
बस हादसे के तत्काल बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक यात्रियों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

शनिवार की शाम को बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर सैयदपुर पुलिस स्टेशन के तहत एनएच-77 पर एक बस के खाई में गिर जाने से करीब 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
ये हादसा भंसपट्टी गांव के पास हुआ। इस हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हो गए है। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया।
हादसे के तत्काल बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक यात्रियों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इसे भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी में बगावत, केजरीवाल के 15 बागी विधायक नई पार्टी की तैयारी में
रून्नीसैदपुर के थाना प्रभारी शिवनारायण राम ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।
कुछ गंभीर रूप से घायलों को मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। घायलों में पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#Visuals from #Bihar: 10 killed after the bus they were travelling in, fell off a bridge into a pit in Sitamarhi's Runni Saidpur. pic.twitter.com/xUI9X9e4vB
— ANI (@ANI) March 17, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App