सासाराम में एक महिला और चार बच्चों पर धारदार हथियार से हमला, तीन की मौत
सासाराम के मिर्जापुर गांव में एक शख्स ने व्यक्तिगत विवाद के चलते धारदार हथियार से एक 32 वर्षीय महिला और उसके चार बच्चों को काट डाला।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Oct 2018 12:15 PM GMT
बिहार से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सासाराम के मिर्जापुर गांव में एक शख्स ने व्यक्तिगत विवाद के चलते धारदार हथियार से एक 32 वर्षीय महिला और उसके चार बच्चों को काट डाला।
जिसमें महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भार्ती कराया गया है।
Sasaram: 32-year-old woman & two toddlers of a family dead, two other members critically injured, in an attack by a man over a personal dispute. Accused absconding, three persons detained. #Bihar
— ANI (@ANI) October 6, 2018
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थाल पर पहुंची, और हादसे में घायल हुए बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चों की हालात काफी गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद से आरोपी फारार है, पुलिस ने तीन लोगों की हिरासत में लिया है। फरारा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह- जगह पर छापेमारी कर रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला दरोगा यादव की पत्नी बताई जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story