बिहार दिवस पर बोले पीएम मोदी- देश के विकास में बिहार का योगदान अतुलनीय
आज बिहार 106 साल का हो गया है, आज के दिन बिहार की राजधानी पटना में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना के गांधी मैदान में होगा। इस मौके पर गांधी मैदान को काफी अच्छी तरह सजाया गया है

आज बिहार 106 साल का हो गया है, इस दिवस को मध्दनजर रखते हुए बिहार की राजधानी पटना में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना के गांधी मैदान में होगा।
इस दिवस के मौके पर गांधी मैदान को काफी अच्छी तरह सजाया गया है, इसमें जगह-जगह इंद्रधनुषी द्वार, बड़े-बड़े पैवेलियन लगाए गए है। बिहार दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के लोगों को बधाई दी है।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान से था भगत सिंह का खास नाता, जानिए इसके पीछे का पूरा सच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के मौके पर बिहार के लोगों को बधाई दी और उन्होंने बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि देश की प्रगति में बिहार का योगदान अतुलनीय है।
बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2018
Greetings to my sisters and brothers of Bihar on Bihar Diwas. Right from historical times, Bihar’s contribution towards the nation’s progress is exemplary and invaluable.
उन्होंने आगे कहा है कि बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। ऐतिहासिक समय से ही देश की प्रगति में बिहार का योगदान अनुकरणीय और बहुमूल्य रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के मौके पर सभी बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बिहार की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की है।
ये भी पढ़े: भगत सिंह ने फांसी से एक दिन पहले देश के नाम लिखा था ये खत, जानिए क्या था इसमें
बता दें कि 22 मार्च यानी आज ही के दिन, साल 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके एक अलग राज्य बनाया था। इसलिए हर साल राज्य सरकार 22 मार्च को बिहार दिवस मनाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App