अब भारत में बनेंगे Xiaomi के पॉवरबैंक, कंपनी इस शहर में शुरू करेगी उत्पादन
इस ईकाई में 10000mAh व 20,000mAh की क्षमता के पॉवरबैंक बनाए जाएंगे।

स्मार्टफोन बनाने वाली Xiaomi ने आज कहा कि उसने अपने पावर बैंक उत्पाद भारत में बनाने के लिए हाईपैड टेक्नोलाजी से तृतीय पक्ष समझौता किया है। यह देश में कंपनी की तीसरी अनुबंध वाली विनिर्माण इकाई होगी। कंपनी ने नोएडा में इस ईकाई को खोलेगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने सोशल नेटवर्क पर एक विडियो साझा करके दिया है।
यह भी पढें- Redmi Note 5: फोन की कीमत और फीचर्स हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
Presenting Mi Power Bank 2i - Made in India at an exclusive accessories factory situated in Noida in partnership with Hipad. Check it out! pic.twitter.com/mE1xKA5LGo
— Mi India (@XiaomiIndia) November 21, 2017
Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने संवाददाताओं को बताया कि इस इकाई की क्षमता प्रति मिनट सात पावर बैंक बनाने की है। उन्होंने कहा कि इस इकाई में 10000mAh व 20,000mAh क्षमता के मी पावर बैंक बनेंगे। उन्होंने निवेश का ब्यौरा नहीं दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App