Xiaomi Mi A1: लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, साथ में मिलेगा 200GB Data फ्री , जानें कीमत और फीचर्स
Xiaomi के इस फोन की टक्कर Sony Xperia R1+ से हो सकती है।

मोबाइल फोन और Accessories बनाने वाली चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Mi A1 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वेरिएंट का नाम Mi A1 Rose Gold रखा है। कंपनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें- अब भारत में बनेंगे Xiaomi के पॉवरबैंक, कंपनी इस शहर में शुरू करेगी उत्पादन
कंपनी के इस फोन को खरीदने पर टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 200GB फ्री Data देने की पेशकश की है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Optical Zoom Dual Camera सेटअप दिया गया है। Xiaomi के इस फोन की टक्कर Sony Xperia R1+ से हो सकती है।
Just an hour to go for you to get your hands on the all-new Rose Gold #MiA1! Sale starts at midnight 🕛 on https://t.co/D3b3QtmvaT! pic.twitter.com/rZMAjTNgG7
— Mi India (@XiaomiIndia) November 20, 2017
आइए जानते हैं इस फोन में और क्या है खास:-
Xiaomi Mi A1 के यूनिक फीचर्स:
- इस स्मार्टफोन में 5.5 inch का Full HD डिस्प्ले दिया गया है जिस पर 2.5D कॉर्निंग Gorilla glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
- फोन में 1 Octa-core Qualcomm Snapdragon 625 Processor और 4GB RAM दिया गया है।
- इसकी इंटरनल स्टोरेज 64GB है जिसे Micro-SD Card के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है।
- इसके साथ ही यह फोन Dual SIM सपोर्ट करता है।
- इस फोन में पॉवरफुल 3080mAH की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: कार में आएगी खराबी तो यह कंपनी वापस करेगी पूरे पैसे
कैमरा और कनेक्टिविटी:
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP का Dual Rear कैमरा दिया गया है।
- कैमरे का एक सेंसर f/2.2 Aperture वाला Wide Angle Lens है और दूसरा सेंसर f/2.6 Aperture वाला Tele-Photo Lens है।
- फोन के कैमरा एप में Iphone7+ और OnePlus5 की तरह Bokeh Effect के लिए Protrait Mode दिया गया है।
- इसका फ्रंट कैमरा भी जबरदस्त है जिसकी क्षमता 5MP है।
- यह फोन 4G VoLTE के साथ Wi-Fi, Bluetooth को सपोर्ट करता है।
- इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया हैं। इसके साथ ही फोन Android 7.1.2 Nougat पर काम करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App