जियोफोन की छुट्टी करने आ रहा है ''देश का स्मार्टफोन''
Xiaomi भारत में बनने वाली पहली स्मार्टफोन को 30 नवंबर में लॉन्च करने जा रही है।

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत देश में बनने वाली पहली स्मार्टफोन 'i' लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डाइरेक्टर मनु कुमार जैन ने इस बात की जानकारी Redmi के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। इस ट्वीट में लिखा है, 'Redmi का नया स्मार्टफोन 30 नवंबर को आ रहा है। आ रहा है #DeshKaSmartphone'
A new Redmi smartphone is coming your way on Nov 30! Aa raha hai #DeshKaSmartphone pic.twitter.com/Koii0QJEIE
— Redmi India (@RedmiIndia) November 23, 2017
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब भारत में ही बनेंगे Iphone, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कही ये बड़ी बात
30 नवंबर को होगा लॉन्च
इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में मनु कुमार जैन लिखते हैं, 'आ रहा है "i" क्या कोई अंदाजा है, क्या है ये? @XiaomiIndia'. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो Redmi 5A को ही 30 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में आया फोन Redmi 4A, 5-inch डिस्प्ले के साथ आता है और यह फोन ऐंड्रॉयड 7.1 nougat वर्जन पर काम करता है।
"i" is coming soon!
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) November 18, 2017
Any guesses what is this? 🤔 @XiaomiIndia pic.twitter.com/rfmXuA8dfq
कुछ दिन पहले ही Xiaomi ने भारत में अपनी तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत की है। इस यूनिट में फिलहाल पावरबैंक बनाए जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि वह इस यूनिट में हर मिनट 7 पावरबैंक बना रही है। जिन्हें 9 लेवल की टेस्टिंग और 3 लेयर की जांच के बाद ही बेचा जाता है।
यह भी पढ़ें- Jio के मनसूबों पर Idea ने फेरा पानी, इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा डाटा
जियोफोन से होगी कड़ी टक्कर
भारत में बनने की वजह से इस स्मार्टफोन की कीमत कम होने की संभावना है। Xiaomi पहले से ही कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसके भारत में बने स्मार्टफोन की कीमत और भी कम हो सकती है। जानकारों की मानें तो इस देश के स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला 'इंडिया का फोन' यानि जियोफोन से होने वाला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App