Xiaomi को हुआ बड़ा फायदा, Redmi Note 7 के एक महीने में 10 लाख यूनिट्स की हुई सेल
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत समेत कई देशों में अपने स्मार्टफोन के जरिए धाक जमा रखी है। वहीं, भारत की स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी ने अपने कई मिड रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत समेत कई देशों में अपने स्मार्टफोन के जरिए धाक जमा रखी है। वहीं, भारत की स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी ने अपने कई मिड रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसकी वजह से कंपनी इस बाजार में अपनी पकड़ बना रखी है।
OnePlus 6 यूजर्स के लिए खुशखबरी, मिल रहा है बड़ा OxygenOS अपडेट, जानें इसकी खूबियां
अब जानकारी मिली है कि शाओमी के बीते महीने में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Redmi Note 7 की धमाकेदार सेल हुई है।
Xiaomi ने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को बीते महीने चीन में लॉन्च किया था। जानकारी के अनुसार, चीन में एक महीने के अंदर ही Redmi Note 7 के 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन की से हुई है। इससे शाओमी को बहुत लाभ हुआ है। Redmi Note 7 स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
वहीं, भारत में शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो के साथ पोको एफ1 स्मार्टफोन तेजी से सेल हो रहे है और साथ ही लोगों को भी ये फोन पसंद आ रहे है।
Redmi Note 7 की स्पेसिफिकेशन
शाओमी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जो कि वॉटरड्रॉप नॉच फीचर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 का प्रोसेसर दिया है और साथ ही शाओमी ने 3 जीबी, 4 जीबी के साथ 6 जीबी रैम दी है। इसके साथ ही इस फोन में 32 जीबी, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है।
अगर इस फोन के कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के रियर में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Kiss Day Video Status : ये हैं किस डे के सबसे सुंदर वीडियो स्टेट्स
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी वोल्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई,जीपीएस के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी है। साथ ही टाइप सी यूएसबी चार्जिंग का ऑप्शन दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Xiaomi Redmi Note 7 Xiaomi Smartphones Redmi Note 7 Bumper Sale Redmi Note 7 Launch Redmi Note 7 Launch in China Redmi Note 7 Price redmi note 7 specifications redmi note 7 features redmi note 7 buy online india redmi note 7 price in india flipkart redmi note 7 china redmi note 7 amazon redmi note 7 pro specs redmi note 7 battery redmi note 7 booking redmi note 7 bd price redmi note 7 blue redmi note 7 back cover note 7 launch in india poco f1 price in india mi note 7 pro price mi note