Whatsapp ने कैंद्र सरकार को दिया झटका, फेक न्यूज का सोर्स बताने से किया इनकार, जानें पूरा मामला
दुनिया की सबसे बड़ी मेसेंजिंग कंपनी व्हॉट्सएप फेक न्यूज को लेकर काफी आलोचना झेल रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने फर्जी खबर को रोकने के लिए एक स्थानीय टीम का निर्माण कर रही है। लेकिन व्हॉट्सएप ने भारत सरकार को फर्जी खबर के सोर्स की जानकारी देने से मना कर दिया है।

दुनिया की सबसे बड़ी मेसेंजिंग कंपनी व्हॉट्सएप फेक न्यूज को लेकर काफी आलोचना झेल रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने फर्जी खबर को रोकने के लिए एक स्थानीय टीम का निर्माण कर रही है। लेकिन व्हॉट्सएप ने भारत सरकार को फर्जी खबर के सोर्स की जानकारी देने से मना कर दिया है।
ये भी पढ़े: Jio और BSNL ने पेश किए सबसे सस्ते दर के डेटा प्लान्स, जानें कैसे उठाए इसका फायदा
व्हॉट्सएप के फेक न्यूज के सोर्स की जानकारी न देने पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि व्हॉट्सएप ने सरकार के नोटिस का जवाब दिया है। इसमें कंपनी ने नेटवर्क पर फेक न्यूज को रोकने के उपायों की जानकारी दी है और साथ ही लोगों इसके प्रति शिक्षित करने की बात कहीं है।
अधिकारी ने कहा है कि भारत में व्हॉट्सएप फेक न्यूज को रोकने के लिए एक टीम बनाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन जब सरकार ने व्हॉट्सएप से फेक न्यूज के सोर्स की जानकारी के साथ पहचान मांगी तो कंपनी ने यह देने से इनकार कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ व्हॉट्सएप के अधिकारी ने कहा है कि फेक न्यूज के सोर्स की जानकारी देने से प्लेटफार्म का निजी स्वरूप प्रभावित होगा। इसके साथ ही पहचान संबंधी सूचना का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
ये भी पढ़े: पेटीएम, पेजैप मनी दिल्ली मेट्रो कार्ड के रिचार्ज पर दे रही हैं 600 रुपए का कैशबैक, जानें इसके बारे में
बता दें कंपनी ने कहा है कि व्हॉट्सएप के यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल अपने निजी कार्यों के लिए भी करते है। इसमें चिकीत्सक, बैंक के साथ परिवार से बातचीत शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App