WhatsApp जल्द नया मार्क एेज रीड फीचर्स करेगा लॉन्च, फेक न्यूज पर लगेगी रोक, जानें इसके बारे में
दुनिया की सबसे बड़ी मेसेंजिंग कंपनी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में कई नए फीचर्स लॉन्च किए थे। इन फीचर्स में कंपनी ने ग्रुप विडियो कॉलिंग, फॉरवर्डेड मेसेज शामिल है।

दुनिया की सबसे बड़ी मेसेंजिंग कंपनी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में कई नए फीचर्स लॉन्च किए थे। इन फीचर्स में कंपनी ने ग्रुप विडियो कॉलिंग, फॉरवर्डेड मेसेज शामिल है। इसके साथ ही कंपनी व्हट्सएप के लिए एक और नए फीचर पर काम कर रही है और इस फीचर को मार्क एंड रीड का नाम दिया है।
ये भी पढ़े: भारत की इन पुरानी और मश्हूर बाइकों के लिए आज भी धड़कता है लोगों का दिल, जानिए इनके बारे में
एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस नए फीचर को व्हट्सएप के बीटा वर्जन पर टेस्टिंग के लिए पेश करने जा रही है। इस नए फीचर के तहत यूजर्स सीधा ही नोटिफिकेशन को मार्क एंड रीड कर सकेंगे और इससे यूजर्स का समय भी बचेगा।
लेकिन अब तक यह फीचर बीटा वर्जन पर उपलब्ध नहीं हुआ है और इसमें सुधार भी किए जा रहे है।
इस रिपोर्ट में यह भी बताया है कि इस नए फीचर मार्क एेज रीड बटन को रिप्लाई बटन के आगे लगाया जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप सस्पीशस लिंक डिटेक्शन फीचर पर भी काम कर रहा है और इस फीचर से यूजर्स को किसी भी संदिग्ध लिंक की जानकारी दी जा सकती है।
फेक न्यूज को रोकने के लिए ही कंपनी इस फीचर का निर्माण कर रही है। व्हाट्सएप पर अगर कोई लिंक आता है तो सबसे पहले एेप इस लिंक की वेबसाइट की जानकारी लेगा और अगर कुछ गलत लगा तो यूजर्स को इसकी जानकारी दे देगा।
ये भी पढ़े: Amazon Prime Day sale: Honor के इन तीन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, ये है ऑफर
बता दें कि अगर व्हाट्सएप पर अगर संदिग्ध लिंक आएगा तो एेप उस मेसेज के आगे लाल कलर का मार्क लगा देगा। इस मार्क से यूजर को यह पता चल जाएगा कि यह लिंक स्पैम, फिंशिग लिंक या फेक न्यूज है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App