Whatsapp से करें अपनों को लाइव ट्रैक, फॉलो करें ये स्टेप्स
दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेंजर एप व्हाट्सएप्प जिसे दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ लोग रोजाना प्रयोग कर रहे है। अब अपने यूजर को बढाने के लिए व्हाट्सएप्प ने लाइव लोकेशन का नया फीचर जोड़ा है।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेंजर एप व्हाट्सएप्प जिसे दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ लोग रोजाना प्रयोग कर रहे है। अब अपने यूजर को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप्प ने लाइव लोकेशन का नया फीचर जोड़ा है।
व्हाट्सएप्प का यह नया फीचर कमाल का है। वैसे लोकेशन ट्रैक करने की सुविधा पहले से ही व्हाट्सएप्प ने अपने यूजर को दे रखा है। लेकिन इस इस नए फीचर में आप एप के माध्यम से लोकेशन को लाइव ट्रैक कर सकते है।
लाइव लोकेशन हर समय आपकी मूवमेंट के साथ ही बदलता रहेगा। यह सुविधा आपको रियल टाइम में दी जाएगी। इस नए फीचर में आप चैट के साथ अपनी लोकेशन किसी एक व्यक्ति के पास भेज सकते हैं, और साथ ही अगर आप कुछ संदेश भी भेजना चाहते है तो आप लोकेशन शेयरिंग के साथ भेज सकते है।
ऐसे उठा सकते है इसका फायदा
सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सएप्प एप्लीकेशन अपडेट करना होगा। उसके बाद जब आप किसी को अपना लोकेशन शेयर करेंगे तो आप खुद आप से पूछेगा की कितने समय तक आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते है। लोकेशन शेयर करने के लिए आपको 15 मिनट ,1 घंटे,8 घंटे का विकल्प होगा इस दौरान आप कमेंट भी जोड़ सकते है।
लाइव लोकेशन व्हाट्सएप्प के थंबनेल के तौर पर दिखेगा जिसे आपने अपना लोकेशन भेजा है। उसके लोकेशन टैब पर टैप करते ही तुरंत मैप खुल जाएगा और आप वर्तमान लोकेशन देख सकते है। जैसा की मैप में पहले से ही कई फीचर दिए गए है जैसे लाइव ट्रैफिक, सैटलाइट व्यू आदि। अगर आप किसी का इंतज़ार कर रहे है तो आपको यह फीचर ख़ासा मदद कर सकता है।
व्हाट्सएप्प का यह नया फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और आईओएस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कुछ ही दिनों में दिनों में इसे दुनिया भर में रिलीज कर दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App