Whatsapp ने फर्जी खबर और वीडियो पर कासी नकेल, रोकने वाले को देगा 34 लाख रुपए से ज्यादा इनाम, जानें इसके बारे में
दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग कंपनी व्हट्सएप ने फर्जी खबरों और वीडियो के साथ मैसेजिंग एप के गलत इस्तेमाल को रोकने की तैयारी कर ली है। व्हाट्सएप ने एलान किया है कि जो भी फर्जी खबर और वीडियो को रोकने के आइडिया देगा उसे इनाम दिया जाएगा।

दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग कंपनी व्हट्सएप ने फर्जी खबरों और वीडियो के साथ मैसेजिंग एप के गलत इस्तेमाल को रोकने की तैयारी कर ली है। व्हाट्सएप ने एलान किया है कि जो भी फर्जी खबर और वीडियो को रोकने के आइडिया देगा उसे इनाम के तौर 50 हजार डॉलर यानी 35 लाख रुपए दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S9: 57,990 रुपए वाला फोन मिल रहा है 7,990 रुपए में, जानिए कैसे मिल रहा है फोन
व्हाट्सएप ने शुक्रवार को एक बयान दिया है कि जो भी व्यक्ति व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबर और वीडियो को रोकने के तरीके बताएंगा उसे इनाम को तौर पर यह राशि दी जाएगी।
व्हाट्सएप ने फर्जी खबर और वीडियो को रोकने के लिए एक अभयान भी शुरू किया है, जिसका नाम अवार्ड्स फॉर सोशल साइंस एंड मिसइनफॉरमेशन का नाम दिया है।
कंपनी जिस भी व्यक्ति के उपाय को पसंद करेगी उसको इनाम की राशि देगी और उसके उपाय को सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए आगे बढ़ाएगी। साथ ही उस व्यक्ति के डिजाइन को वहाट्सएप, फेसबुक, पॉलिसी कम्यूनिटी और सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों के बीच भी साझा किया जाएगा।
फर्जी खबरें और वीडियो के कारण फेसबुक और व्हाट्सएप पर कई गंभीर आरोप भी लगे थे। जिसमें कई बेकसूर लोगों की बेहरहमी से हत्या भी कर दी गई थी। इस वजह से फेसबुक और व्हाट्सएप घेरे में आ गए थे। असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के साथ कई अन्य राज्यों में एक दर्जन से ज्यादा हत्या का मामले दर्ज हो चुके है।
व्हाट्सएप भारत, ब्राजील और अन्य देशों में रिसर्चकर्ताओं को प्रथामिकता देगा। इसके साथ ही पीएचडी और बिना पीएचडी करें तकनीकी विशेषज्ञ भी अपना उपाय दे सकते है। इसके लिए व्हाट्सएप ने तरीख भी तय की है।
फर्जी खबर और वीडियो को रोकने के उपाय 12 अगस्त 2018 से पहले भेजने होंगे और 14 सितंबर 2018 को शोधकर्ताओं की सुची भी जारी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़े: काफी दमदार है Hero Xtreme 200R, जानिए कीमत के हिसाब से इसके शानदार स्पेसिफिकेशन्स
बता दें कि शोधकर्ताओं के लिए वहाट्सएप ने कैलीफोर्निया में 29 से 30 अक्टूबर में एक वर्कशॉप का आयोजन किया है। इस वर्कशॉप में रिसर्च कर्ताओं को व्हाट्सएप के काम करने की तरीका बताया जाएगा।
इसके साथ ही चुने हुए शोधकर्ता एक दूसरे के साथ रिसर्च को शेयर कर सकते है। व्हाट्सएप की यह रिसर्च अप्रैल 2019 तक पूरी हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App