Google ने मशहूर आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग को किया याद, बनाया खास Doodle
दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने ने आज दुनिया के मशहूर आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग की याद में अपने जाने-पहचाने अंदाज में डूडल बनाया है, जो कि यह डूडल लोग गूगल के होमपेज पर दिख सकते है।

दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने आज दुनिया के मशहूर आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग की याद में अपने जाने-पहचाने अंदाज में डूडल बनाया है, जो कि यह डूडल लोग गूगल के होमपेज पर दिख सकते है। आज दुनिया के मशहूर आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग का 108वां जन्मदिन है।
ये भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हुआ सस्ता, पेट्रोल और डीजल के रेट में आई कमी, जानें आज के दाम
Google ने अपने Doodle में एक छोटा सा विडियो भी जोड़ा है, जिस पर टैप करने से अलग-अलग स्लाइड्स प्ले हो जाती हैं। इस रंग-बिरंगे डूडल को गूगल ने वॉन्ग की याद में बनाया है। गूगल ने इस डूडल मे वॉन्ग को अलग-अलग तरीके से एनिमेशन, पेंटिंग और डिजाइनिंग करते हुए दिखाया है।
इस डूडल में वॉन्ग के बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक में किए गए कामों का जिक्र किया है।
दुनिया के मशहूर आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग का जन्म चीन के गुआंडोंग में 25 अक्टूबर 1910 को हुआ था। इसके साथ ही बाद में वे अपने पिता के साथ वो अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई लॉस ऐंजिलिस के एक स्कूल में की थी।
टायरस वॉन्ग ओटिस आर्ट इंस्टीट्यूट से स्कॉलरशिप मिली थी और इसके बाद उनके भीतर छिपे कलाकार ने अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू किया था। वॉन्ग ने एक टैलंटेंड कॉलिग्राफर, सेट डिज़ाइनर, म्यूरलिस्ट, पेंटर, लीथोग्राफर, काइट मेकर और ऐनिमेटर के साथ स्टोरीबोर्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया था।
टायरस वॉन्ग ने करीब 26 साल तक वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के साथ भी काम किया था। लेकिन उनके पूरे करियर में चीनी अपवर्जन अधिनियम और नस्लवाद का साया बना रहा था।
ये भी पढ़े: India Mobile Congress 2018: टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा मेला, 5G पर रहेगा सबका ध्यान
बता दें कि वॉन्ग के अभूतपूर्व योगदान के साथ डिजनी में उनके काम के चलते 2001 में उन्हें डिजनी लीजेंड अवॉर्ड मिला था। इसके साथ ही 2015 में, सैन डिएगो एशियाई फिल्म फेस्टिवल में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था। टायरस वॉन्ग का 2016 में 106 साल की उर्म में निधन हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Google Doodle Google Tyrus Wong Tyrus Wong Google Doodle google doodle pacman google doodle snake google doodle halloween google doodle competition google doodle pony express google translate google maps google assistant google app google doodle soccer tyrus wong book tyrus wong documentary tyrus wong prints tyrus wong age tyrus wong art Tyrus Wong 108th birth anniversary Computers Technology Technology Gadget News India News गूगल गूगल डूडल टायरस वॉन्ग टाय�