अब यूजर्स Whatsapp पर 5 से ज्यादा लोगों को नहीं कर पाएंगे मैसेज फॉरवर्ड, इन चीजों पर भी हो रही टेस्टिंग
दुनिया का सबसे बड़ी मेसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपने ऐप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप के यूजर्स अब व्हाट्सएप में एक मैसेज को पांच से ज्यादा लोगों को नहीं फॉरवर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने जानकारी दी।

दुनिया का सबसे बड़ी मेसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपने ऐप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप के यूजर्स अब व्हाट्सएप में एक मैसेज को पांच से ज्यादा लोगों को नहीं फॉरवर्ड कर पाएंगे।
ये भी पढ़े: स्वातंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों को पेटीएम, अमेजन और फ्लिपकार्ट दे रही है बिग डिस्काउंट, जानें डील्स
कंपनी ने इसकी जानकारी एक बयान के जारी करते हुए कहा है कि बुधवार से व्हाट्सएप में इस फैसले को लागू कर दिया गया है। व्हाट्सएप ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि काफी समय से इस ऐप पर फेक न्यूज को रोकने के लिए और मॉब लिंचिग की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया है।
व्हाट्सएप अपने ऐप में इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के आने के बाद से यूजर्स एक साथ कई सारे ग्रुप में मैसेज नहीं भेज पाएंगे।
व्हाट्सएप में नए अपडेट आने के बाद से ही यूजर्स मैसेज को तुरंत फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे और साथ ही इसके लिए समय सीमा भी तय की जाएगी। अब भारतीय यूजर्स व्हाट्सएप में सिर्फ ग्रुप्स में ही मैसेज फॉरवर्ड कर पाएंगे और दूसरी तरफ बाकि के देशों के यूजर्स अलग अलग ग्रुप्स पर शेयर कर सकेंगे।
भारत में व्हाट्सएप पर दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा मेसेज और विडियो फॉरवर्ड किए जाते है। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जुलाई को व्हाट्सएप को नोटिस जारी किया था। जिसमें सरकार ने व्हाट्सएप पोस्ट को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा था।
ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस 2018 के अवसर पर Paytm ने शुरू की सेल, जानें डील्स के बारे में
लेकिन अब सरकारी ने फिर से दूसरा नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी व्हाट्सएप ने ग्रुप वीडियो कॉल का नया फीचर लॉन्च किया था, जिसमें चार लोग वीडियो कॉल कर सकते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App