Spotify जल्द ही भारत में T-Series के साथ लॉन्च कर सकती हैं अपनी सर्विस, जानें सब कुछ
Spotify भारत में अपनी सेवाएं देने के लिए दुनिया दूसरी सबसे बड़ी दिग्गज म्यूजिक कंपनी T-Series के साथ पार्टनरशिप कर सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Jan 2019 10:40 AM GMT
दुनिया का सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify जल्द ही भारत में अपनी सेवाएं देने की तैयारी कर रहा हैं। Spotify भारत में अपनी सेवाएं देने के लिए दुनिया दूसरी सबसे बड़ी दिग्गज म्यूजिक कंपनी T-Series के साथ पार्टनरशिप कर सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, T-Series अपने सभी भारतीय 160,000 गानें Spotify के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाएंगी। Spotify भी भारत में अपनी सेवाएं 31 जनवरी 2019 के बाद से शुरू कर देगा। यह जानकारी Spotify के टर्म एंड कनडिशन के सेक्शन से मिली है।
वहीं दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिली हैं कि Spotify जल्द ही दूसरी दिग्गज म्यूजिक कंपनी सोनी और वॉरनर जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, Spotify अपने ऐप के लॉन्च के वक्त अंग्रेजी से साथ कई और भाषाओं में सेवा उपलब्ध करवाएगा, जिसमें पंजाबी, मलयालम, बंगाली, तमिल और तेलगु भाषा शामिल है।
यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी आने वाले दिनों में अपने प्लेटफॉर्म में कई और रिजनल भाषाओं को एड कर सकती है। बता दें कि Spotify अपनी सेवा लॉन्च करते वक्त भारत के यूजर्स को 30 दिन फ्री ट्राइल देगा।
यह भी माना जा रहा है कि Spotify अमेज़न प्राइम म्यूजिक, गाना, ऐप्पल म्यूजिक, जियो सावन, और विंक म्यूजिक को कड़ी टक्कर दे सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Spotify T-Series Music App Amazon Prime Music Apple Music JioSaavn Spotify India Spotify India launch Spotify India price Spotify price in India Spotify subscription plans toyota camry spotify india linde india l900 technology log 9 materials kia grand carnival price downpour meaning gracenote what is spotify spotify india release date spotify launch in india bmw i8 Tech News in hindi Gadget News India News Haribhumi Haribhoomi News स्पॉटीफाई टी-सीरी
Next Story