Youtube में अपडेट हुआ नया फीचर, अब वीडियो देखते हुए कर सकेंगे चैट, फॉलो करें इन स्टेप्स को
दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी यू-ट्यूब पर एक नया फीचर एड होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स वीडियो देखते हुए अपने दोस्तो से चैट कर सकते है।

दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी यू-ट्यूब पर एक नया फीचर एड होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स वीडियो देखते हुए अपने दोस्तो से चैट कर सकते है। यूट्यूब के इस फीचर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एेप से बाहर नहीं जाना होगा, साथ ही वीडियो देखते देखते यूजर बात कर सकते है।
आज आपको बताते है वीडियो देखते देखते बात कर सकते है-
1. यूजर को सबसे पहले यूट्यूब का अकाउंट में लॉग-इन करना होगा।
2. इसके बाद यूजर को एेप में नीचे दिए एक्टिविटी टैब पर क्लिक करना होगा।
3. यहां पर यूजर को दो सब हैड्स दिखाई देंगे, जिसमें शेयर्ड और नोटिफिकेशन दिखाई देगा। वहां पर यूजर को शेयर्ड पर क्लिक करके कॉन्टैन्ट्स पर क्लिक करना होगा।
4. यहां पर यूजर को सजेस्टेड कॉन्टैक्ट्स दिखाई देंगे, जिनमें यूजर कोई से भी कॉन्टैक्ट को शार्ट-कट में जोड़ सकता है।
5. इसके साथ ही यूजर को दो और ऑपशन दे रहा है, जिसमें यूजर ज्यादा से ज्यादा कॉन्टैक्ट्स जो़ड़ सकता है।
6. पहले ऑप्शन में यूजर को अपने दोस्त को इंविटेशन भेजना होगा, जिसके बाद यूजर का दोस्त कॉन्टैक्ट हो जाएगा।
7. वहीं दूसरे ऑप्शन में यूजर अपने फोनबुक के कॉन्टैक्ट्स को भी जोड़ सकता है।
8. बाद में यूजर इन कैन्टैक्ट्स पर क्लिक कर चैट कर सकते है।
9. इसके साथ ही यूजर यूट्यूब पर ग्रुप बनाकर भी चैट कर सकते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App