Samsung के इस पहल से भारतीय धरोहरों को मिलेगी ''डिजिटल'' पहचान
वर्चुअल रीयल्टी सामग्री बनाने के लिए Samsung इंडिया ने UNESCO के साथ समझौता किया है।

भारतीय विरासत स्थलों से संबंधित 360 डिग्री के वीडियो और वर्चुअल रीयल्टी सामग्री बनाने के लिए Samsung इंडिया ने UNESCO के साथ समझौता किया है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने UNESCO, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट फॉर पीस एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट के साथ एक साझेदारी की है।
इसके तहत वह कोणार्क के सूर्य मंदिर, आगरा के ताजमहल जैसे प्रमुख विरासत स्थलों के 360 डिग्री के वीडियो और इन पर आधारित वर्चुअल रीयल्टी सामग्री का विकास करेगा।
इस परियोजना के तहत देश भर के छात्रों को प्रयोगिक शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध करायी जाएगी।
यह सामग्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को भी उपलब्ध होगी, जहां Samsung ने 2013 से अब तक 500 स्कूलों में Samsung स्मार्ट क्लास स्थापित की हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में अभी 36 UNESCO विरासत स्थल हैं। Samsung बाद में इस तरह के और वीडियो एवं सामग्री विकसित करेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App