10,000 रुपये से भी कम कीमत वाले Samsung के ये दो स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, जबरदस्त फीचर्स से है लैस
Samsung ने अपने इन स्मार्टफोन के लिए Wi-Fi Certification लिया है।

दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने दो नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। भारतीय बाजार में Samsung के ये फोन साल 2018 के शुरूआती सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सभी नहीं करवा सकते हैं घर बैठे आधार को मोबाइल से लिंक, ये हैं गाइडलाइन्स
माना जा रहा है कि Wi-Fi alliance ने 2 Samsung फोनों के लिए आवश्यक प्रमाणीकरण प्रदान किया। इन दोनों प्रोडक्ट मॉडल का नाम SM-A530F और SM-A730F हैं। ये दोनों मॉडल Samsung Galaxy A5 (2018) और Galaxy A7 (2018) हैं।
जारी हुए डॉक्यूमेंट के अनुसार, दोनों फोन Android 7.1.1 Nougat पर चलेंगे। हालांकि, ये बेहतर होगा कि ये Android Oreo, Out of the box के साथ आए। पहले भी Samsung ने पुराने OS संस्करणों पर अपने A सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर, बाद में उन्हें अपडेट किया। 2017 की शुरुआत में, Galaxy A3, Galaxy A5 और Galaxy A7 सभी Android Marshmallow के साथ आए, लेकिन बाद में इन्हें Nougat के साथ लाया गया।
यह भी पढ़ें- इस सप्ताह लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन मचा सकते हैं धूम
Wi-Fi Certification से साफ होता है कि Galaxy A5 (2018) और Galaxy A7 (2018) को Wi-Fi 802.11 a/b/g/ac के लिए प्रमाणित किया गया है। नया Galaxy A5 (2018) और Galaxy A7 (2018) फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकते हैं, जबकि फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App