ऑटो एक्सपो 2018: रेनो ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक कार, महज 3 सेकेंड में पकड़ लेती है गोली की रफ्तार
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने आज यहां ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कांसेप्ट वाहनों ट्रेजर और जोए ई-स्पोर्ट को प्रदर्शित किया।

फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने आज यहां ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कांसेप्ट वाहनों ट्रेजर और जोए ई-स्पोर्ट को प्रदर्शित किया। उसने कहा कि दीर्घकालिक नीतिगत निर्णयों के लिए उसे इलेक्ट्रिक वाहनों की आधारभूत संरचना के बाबत स्पष्ट नीति का इंतजार है। कंपनी ने फॉर्मूला वन कार आर.एस.17 को भी प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही क्विड सुपर हीरो एडिशन की श्रृंखला को भी प्रदर्शित किया गया। रेनो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने डिजायन व प्रौद्योगिकी को लेकर बदलाव देखा है। वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक कारों की ओर झुकाव बढ़ा है।'
उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में अपने भविष्य को लेकर काफी सकारात्मक और उत्साहित है। भारत उसकी वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा है। साहनी ने कहा कि भारत 2021 तक विश्व का तीसरा बड़ा वाहन बाजार बन जाएगा।
कंपनी यहां के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को लेकर गंभीर है। आज प्रदर्शित ट्रेजर 4.7 मीटर लंबा, 2.18 मीटर चौड़ा तथा 1.08 मीटर ऊंचा है। यह दो सीटों वाला वाहन है। जोए ई-स्पोर्ट को हल्के कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इसके कारण यह महज 3.2 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें-
ऑटो एक्सपो 2018: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर एक्टिवा का नया मॉडल हुआ लॉन्च
ऑटो एक्सपो 2018: इन 5 इलेक्ट्रिक कारों के सामने पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां होगी फेल
भारतीय डाक विभाग शूरू करेगी पेमेंट्स बैंक, ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधाएं
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App