Reliance ने जियो फोन 2, गीगा फाइबर, मानसून ऑफर किया लॉन्च, यूजर्स ऐसे उठा सकते हैं लाभ
आज रिलांयस जियो इंडस्ट्रीज की 41वें एजीएम मीटिंग का आयोजन हुआ है। इस मिटिंग में जियो के यूजर्स के लिए जियोफोन 2, गीगा फाइबर के साथ बड़ी घोषणाएं की है।

आज रिलांयस जियो इंडस्ट्रीज की 41वें एजीएम मीटिंग का आयोजन हुआ है। इस मिटिंग में जियो के यूजर्स के लिए जियोफोन 2, गीगा फाइबर के साथ बड़ी घोषणाएं की है।
रिलांयस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने मिटिंग के दौरान कंपनी के रिकॉर्ड तोड़ देने वाले प्रॉफिट की जानकारी दी है और यह भी बताया है कि जियो के साथ रिटेल में भी काफी फायदा हुआ है।
मुकेश अम्बानी ने इस मीटिंग के दौरान यह बताया है कंपनी ने पिछले 10 साल में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं जियो के अब तक ग्रहाक 250 मिल्यन से ज्यादा हो गए है।
ये भी पढ़े: Idea ने 199 रुपए वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानिए यूजर्स को होगा कितना फायदा
अम्बानी ने कंपनी की बताई उपलब्धियां
अम्बानी ने कहा है कि कंपनी ने शुरूआत के 22 महीनों में ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। एेसा दुनिया में कोई कंपनी नहीं कर पाई है। भारत में यूजर्स 240 जीबी करोड़ से ज्यादा डेटा एक महीने में यूज करते है और एक महीने में वॉयस कॉल्स 530 करोड़ तक बढ़ चुकी है।
अम्बानी ने कहा है कि जियो अब देश का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क बन गया है। जियो के ग्रहाक रोजाना प्रतिदिन 290 मिनट तक वीडियो देखते है। अगर जियो के कवरेज की बात करें तो जियो ने 99 प्रतिशत की कवरेज की टारगेट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही जियो के 25 मिलियन यूजर्स हो गए है।
jiophone 2 हुआ लॉन्च
मुकेश अम्बानी ने जियोफोन 2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन के लॉन्च के बाद इससे जुडी एक वीडियो भी दिखाई है। यह भी बताया है कि जियोफोन के साथ जियो सिम ने फ्री कॉल्स और डेटा ने यूजर्स की खपत को काफी बढ़ाया दिया है।
जियो के जियोफोन में यूट्यूब, व्हट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते है और इसके साथ ही हाई एंड मॉडल में कीपैड के साथ कुथ अन्य फीचर्स भी दिए है।
ये भी पढ़े: Maruti Suzuki से जुड़े हर सवालों के जवाब मिलेंगे यहां
गीगा फाइबर की शुरूआत
मुकेश अम्बानी ने सस्ते डेटा कनेक्शन देने को लेकर घोषणा कर दी है। जियो अब गीगा फाइबर राउटर स्पीड वाई-फाई की सेवा देगा और इसके साथ ही यूजर्स सेटअप बॉक्स की सेवा का इस्तेमाल कर पाएंगे।
जियो अपने यूजर्स को 4के रिजल्यूशन की सेवा भी देगा। जियो ने टीवी में वॉयस कमांड फीचर भी दिया है। गीगा फाइबर के साथ VR की हेडसेट की घोषणा की है। जियो गीगा फाइबर के साथ अन्य डिवाइज को इंजिनियर मात्र एक घंटे में सेटअप कर देंगे।
इसके साथ ही जियो गीगा फाइबर के तरत यह सेवा 1101 शहर में शुरू की जाएगी। यूजर्स को जियो गीगा फाइबर के लिए 15 अगस्त से माय जियो एेप पर आवेदन कर पाएंगे। मुकेश अम्बानी ने 15 अगस्त के मौके पर कहा है कि देश डिजिटल फ्रीडम की तरफ बढ़ रहा है।
मॉनसून ऑफर
मॉनसून के ऑफर के तहत यूजर्स 21 जुलाई से अपने पुराने जियोफोन को नए जियोफोन 2 से 501 रुपये का भुगतान करके बदल सकते है। वहीं दूसरी तरफ जियोफोन 2 को खरीद ने के लिए 2,999 रुपए देने होंगे।
टीवी कालिंग सेवा की शुरूआत
जियो ने अपने यूजर्स को टीवी के जरिए कॉलिंग करने की सुविधा दे रही है। इसके साथ ही जियो अपने यूजर्स को घर बैठे डॉक्टर की सलहा के साथ अन्य कई सेवा दे पाएंगे। जियो ने अपने एेप में कई खास सिक्योरिटी फीचर्स दिए है, जिसे यूजर्स माय जियो एेप से एक्सेस कर पाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App