Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Redmi Note 7 जल्द भारत में उठेगा पर्दा, जानें इसकी खूबियां

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। साथ ही शाओमी ने अपने नए फोन Redmi Note 7 को लेकर अधिकारिक धोषणा भी कर दी है।

Redmi Note 7 जल्द भारत में उठेगा पर्दा, जानें इसकी खूबियां
X

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। साथ ही शाओमी ने अपने नए फोन Redmi Note 7 को लेकर अधिकारिक धोषणा भी कर दी है।

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro को पहले चीन में लॉन्च कर दिया है और अब भारत में Redmi Note 7 को उतारने की तैयारी कर रहा है। चलिए जानते है Redmi Note 7 स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में....

Google Chrome को मिला नया सेफ्टी एक्सटेंशन, नहीं होंगे पासवर्ड और अकाउंट हैक

Redmi Note 7 की संभावित फीचर

1. शाओमी Redmi Note 7 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दे सकती है, जो कि नॉच फीचर समेत 2.5 डी कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।

2. शाओमी जल्द ही भारत में रेडमी नोट 7 के कई वेरियंट को पेश कर सकती है, जिसमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम और 3 जीबी रैम शामिल है।

3. शाओमी Redmi Note 7 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ रेडमी नोट 7 के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

4. शाओमी ने इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी है, जो कि फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

5. शाओमी अपने रेडमी नोट 7 में फिंगरप्रिंट सेंसर, जॉयरोसेंसर, एक्सलेरोमीटर और कम्पास जैसे फीचर दे सकती है।

Promise Day Images: प्रॉमिस डे की ये टॉप 10 फोटो अपने whatsapp पर लगना ना भूलें

Redmi Note 7 की कीमत

शाओमी भारत में 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम के साथ 6 जीबी रैम वाले वेरियंट को लॉन्च कर सकती है। भारत में 3 जीबी रैम वाले की वेरियंट की कीमत 9,999 रुपए, 4 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 12,400 रुपए और 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 14,499 रुपए हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story