Redmi Go स्मार्टफोन से उठा पर्दा, फीचर का हुआ खुलासा, जानें पूरी डिटेल
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi को अलग कर अपना सब ब्रांड बना दिया है। इसके साथ ही अब शाओमी की सब ब्रांड कंपनी Redmi ने अपना नया फोन Redmi Go को पेश किया है।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi को अलग कर अपना सब ब्रांड बना दिया है। इसके साथ ही अब शाओमी की सब ब्रांड कंपनी Redmi ने अपना नया फोन Redmi Go को पेश किया है।
रेडमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर सांझा की है, जिसमें रेडीमी गो के फीचर की जानकारी उपलब्ध है। लेकिन यह जानकारी नहीं मिली है कि रेडमी अपने नए फोन रेडमी गो को कब तक लॉन्च करेगी और कब ग्राहकों के लिए इस फोन को उपलब्ध करवाएगी।
"GO" for something new! Today we're introducing the new #RedmiGo. RT if you'll be getting one #GoSmartDoMore pic.twitter.com/H9lPR9C5Sm
— Mi (@xiaomi) January 29, 2019
Redmi Go के स्पेसिफिकेशन
1. रेडमी ने रेडमी गो में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जो कि 720पी हाई रेजोल्यूशन से लैस है।
2. रेडमी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाडकोर 1.4 गीगाहर्टज़ का प्रोसेसर दिया है।
3. रेडमी ने इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी है।
4. रेडमी ने रेडमी गो में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है और साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो कि एलईडी फ्लैश से लैस है।
5. रेडमी का यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है और इस फोन को एंड्रॉइड गो के तहत लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Go के कलर
रेडमी अपने नए फोन रेडमी गो को कई कलर वरियंट में पेश करेगा, जिसमें ब्लैक के साथ ब्लू कलर शामिल है। लेकिन इस फोन की क्या कीमत होगी इसको कोई जानकारी नहीं मिली है।
Redmi Go के संभावित स्पेसिफिकेशन
कंपनी रेडमी गो में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दे सकती है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी अपने फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4जी एलटीई जैसे फीचर्स दे सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Redmi Go Redmi Redmi Go Smartphone Xiaomi Xiaomi Redmi Go xiaomi redmi go launch Redmi Go launch Redmi Go Launch Date Redmi Go Features Redmi Go Price In Hindi redmi go gsmarena redmi go expected price redmi go release date in india samsung m20 samsung m series mi note 7 pro samsung galaxy m20 redmi note 7 launch date in india redmi note 7 pro price in india samsung m10 samsung m20 price in india galaxy m20 samsung m30 redmi note 7 price in india Tech News In Hindi Technology Gadg