रमज़ान 2018: इस्लामिक सेंटर का ये APP बताएगा सहरी-इफ्तार और नमाज़ का सही समय
देश में 17 मई से रमज़ान का पाक महीना शुरू हो चुका है, इस खास मौके पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक शानदार एेप बनाया है। यह एेप रोज़ेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का सही समय बताने में मदद करेगा और इस एेप का नाम आई.सी.आई रमजान हेल्प लाइन एेप है।

देश में 17 मई से रमज़ान का पाक महीना शुरू हो चुका है, इस खास मौके पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक शानदार एेप बनाया है। यह एेप रोज़ेदारों को सहरी, इफ्तार और तरावीह का सही समय बताने में मदद करेगा और इस एेप का नाम आई.सी.आई रमजान हेल्प लाइन एेप है।
रमज़ान के पाक महीने को मद्देनजर रखते हुए इस्लामिक सेंटर ने यह एेप बनाया है, इस सेंटर के चेयरमैन और फरंग महल के नाजिम मौलाना खालिद राशीद फरंगी महली ने कहा है कि इस एेप में रमज़ान की अहमित के साथ इफ्तार, सहरी का समय बताएगा।
ये भी पढ़े: फेसबुक ने 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट किए बंद, देखें कहीं आपका अकाउंट तो नहीं इसमें शामिल
उन्होंने आगे कहा है कि सहरी का समय, शहर की महत्वपूर्ण मस्जिदों में तरावीह की नमाज का सही समय बताएगा। खालिद राशीद फरंगी ने आगे कहा है कि इस एेप में रोज़ा, जकात, तरावीह, इफ्तार, सहरी, नमाज और अन्य मामलों से संबधित सवालों के जवाब देगा। उम्मीद है कि यह एेप बड़ी संख्या में लोगों के काम आएगा।
दुनिया में रोजा रखने वाले मुसलमानों के लिए 17 मई से रमज़ान का महीना शुरू हो गया है, वहीं साऊदी अरब और इंडोनेशिया में घोषणा की थी कि 16 मई से रमज़ान शुरू नहीं होगा। वहीं चांद दिखने के बाद ही यह महीना शुरू होता है।
बता दें कि रमज़ान में रोजे रखने के दौरान पानी का सेवन नहीं किया जाता है, इसके साथ ही इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से इस महीने को हिजरी भी कहा जाता है। वहीं यह भी माना जाता है कि जो लोग इस महीने में कुरान पढ़ ले तो उसे ज्यादा सबाब मिलता है।
ये भी पढ़े: PAYTM ने अपने एेप में डाला नया फीचर, आसानी से कर पाएंगे हैवी ट्रांजेक्शन, जानें कैसे करें इसका इस्तेमालटीम
वहीं इस महीने का एक और फायदा है कि जो लोग कैफीन और सिगरेट की लत के आदि है उनको इस लत से भी छुटकारा मिलने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App