Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

OPPO का मोस्ट अवेटेड फोन, हो गया है लॉन्च

इस फोन को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

OPPO का मोस्ट अवेटेड फोन, हो गया है लॉन्च
X

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OPPO ने अपना नया फोन इंडोनेशिया में लॉन्च कर किया है। फोन के लॉन्चिंग में ओप्पे के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर एलेडेन रिचर्डस मौजूद थे। उन्होंने फोन के पहले लुक को रिवील किया।

OPPO का यह फोन OPPO F5, 2 नवंबर को भारत में भी लॉन्च होगी। ओप्पो इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।

OPPO F5 दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, एक 4-जीबी रैम, 32-जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में और दूसरा 6-जीबी रैम, 64-जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में। यह फोन फिलहाल गोल्ड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा।

ये है इस फोन की खास बातें

  • इस फोन में 20-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर के साथ) तथा 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरा (f/1.8 अपर्चर के साथ) लगा होगा।
  • ओप्पो एफ 5 में 6 इंच का फुल-स्क्रीन टीएफटी एचडी डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 X 2160 होगा।
  • यह फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश से लैस होगा, यानि की यह फोन वाकई में स्मार्ट होगा। जो बहुत सारे काम खुद से कर लेगा।
  • इस फोन में सबसे बड़ी खामी यह है कि इसमें लेटेस्ट क्वॉलकॉम का प्रोसेसर नहीं दिया गया है, उसकी जगह पर मीडियाटेक का आउटडेटेड प्रोसेसर दिया गया है।

इस फोन को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शायद यही वजह है कि लोग इस फोन को प्री-आर्डर से भी बुक कर रहे है। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई ऑफीशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन की कीमत करीब 20,000 रुपये रहने की संभावना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story