Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

टोल-प्लाजा पर नहीं लगेंगी अब गाड़ियों की कतारें, यह डिवाइस देगा जाम से मुक्ति

इस डिवाइस से टोल-प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारों के खत्म हो जाने की संभावना है।

टोल-प्लाजा पर नहीं लगेंगी अब गाड़ियों की कतारें, यह डिवाइस देगा जाम से मुक्ति
X

अक्सर टोल-प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलता है। यात्रियों के साथ-साथ टोल-प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

सबसे बड़ी समस्या खुल्ले पैसे को लेकर होती है, जिसकी वजह से टोल-प्लाजा को पार करने में काफी वक्त बर्बाद होता है। कभी-कभी तो टोल पर काम कर रहे कर्मचारी और यात्रियों में झड़प भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए आधार हुआ जरूरी, ये है लिंक करने का तरीका

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देता हुए फास्टैग नाम का डिवाइस तैयार कर लिया है। इस डिवाइस से टोल का पेमेंट अपने आप हो जाएगा। आपको टोल-प्लाजा पर रूकने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही इस डिवाइस से टोल-प्लाजा पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।

1 दिसंबर से हर नई गाड़ी में लगाना अनिवार्य

सरकार इस डिवाइस को हर गाड़ी में लगाने के लिए जोर दे रही है। 1 दिसंबर से हर नये वाहन के लिए फास्टैग डिवाइस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद कंपनी के शोरूम से निकलने वाले हर गाड़ी में यह डिवाइस लगाना होगा।

फास्टैग कैसे करता है काम?

यह डिवाइस एक किस्म का कार्ड होता है जो कि कार की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नॉलजी से ऑपरेट होने वाले इस कार्ड के जरिए कैशलेस टोल टैक्स भरा जाएगा। बस आपको 'फास्टैग' को अपने बैंक से या क्रेडिट कार्ड से लिंक करना होगा।

यह भी पढ़ें- इस नई तकनीक से दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की रफ्तार हुई दोगुनी

अभी तक बिक चुके हैं 7.5 लाख कार्ड

अगर आपके पास पहले से ही कार है और फास्टैग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे चुनिंदा बैंको या टोल बूथ से खरीदकर वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा सकते हैं। गुरुवार तक देशभर में 7.5 लाख से भी अधिक फास्टैग्स बिक चुके थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story