नेशनल टेक्नोलॉजी डे: क्यो है भारत के लिए इतना खास, जानिए क्या है त्रिशूल मिसाइल
आज नेशनल टेक्नोलॉजी डे है, 1999 के बाद से 11 मई के दिन को नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस खास दिवस के मौके पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आज नेशनल टेक्नोलॉजी डे है, 1999 के बाद से 11 मई के दिन को नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस खास दिवस के मौके पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ ही केंद्रीय विज्ञान एंव तकनीकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी शामिल होंगे। वहीं आज ही भारतीय रेलवे भी तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, इसके साथ ही रायबरेली में आज देश का पहला स्मार्ट कोच की शुरुआत की जाएगी। यह पायलट प्रोजेक्ट है, जिसे बाद में अन्य शहरों में भी लागू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: OMG: वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट की डील के बाद कर्मचारी बने करोड़पति, जानें कैसे हुआ फायदा
अब आपको बताते है इस दिन से जुड़े गौरवशाली इतिहास के बारें में
पोखरण परमाणु परीक्षण
1998 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था, जिसके बाद ही 13 मई को लगातार दो और परमाणु परिक्षण किए थे। वहीं इसके बाद ही देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति से लैस देश की उपाधी दी थी। उस वक्त परामाणु शक्ति बनने वाला भारत छठा देश था।
देश में बना एयरक्राफ्ट हंसा 3
1998 में बेंगलुरु में आज के दिन स्वादेशी एयरक्राफ्ट हंसा 3 का परीक्षण किया था, यह देश का पहला एेसा टू-सीटर एयरक्राफ्ट था। इस एयरक्राफ्ट को फ्लाइट ट्रेनिंग और निजी उड़ान के लिए बनाया गया था।
ये भी पढ़े: Amazon और Flipkart अपने प्रोडक्ट्स पर दे रहे हैं भारी छूट, जानें इन ऑफर्स के बारें में
त्रिशूल मिसाइल
आज के ही दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल का निर्माण किया था, जो कि शार्ट रेंज मिसाइल थी। इस मिसाइल को रक्षा शोध एवं विकास संगठन व्दारा शुरु किए गए इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए बनाया गया था।
तकनीकी विकास बोर्ड ने दिए पुरस्कार
हर साल 11 मई को भारत की तकनीकी विकास बोर्ड अलग-अलग व्यक्तियों को नए आविष्कारों के लिए और देश के विकास के लिए उन्हें पुरस्कार देते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App