Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lok Sabha Elections 2019 : अब आपको भी चुनाव आयोग Twitter पर देगा चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी, जानें पूरी खबर

देश में लोक सभा चुनाव 2019 होने वाले है, जिसपर देश के हर एक व्यक्ति की नजर है। वहीं, देश की दिग्गज राजनीतिक पार्टियों के बीच लोक सभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।

Lok Sabha Elections 2019 : अब आपको भी चुनाव आयोग Twitter पर देगा चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी, जानें पूरी खबर
X

देश में लोक सभा चुनाव 2019 होने वाले है, जिसपर देश के हर एक व्यक्ति की नजर है। वहीं, देश की दिग्गज राजनीतिक पार्टियों के बीच लोक सभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।

Xiaomi का सबसे सस्ता फोन Redmi Go हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर

लोक सभा चुनाव 2019 11 अप्रैल 2019 से लेकर 19 मार्च 2019 तक चलेंगे। वहीं, इस बार भारत में 17 वां लोक सभा चुनाव 2019 होने वाला है।

भारत में अब सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं सभी राजनीतिक पार्टियां फेसबुक और टविटर जैसे प्लेटफॉर्म पर लोक सभा चुनाव 2019 को लेकर लड़ रही हैं।

अब आप भी टविटर के जरिए लोक सभा चुनाव 2019 को लेकर किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए चुनाव आयोग ने टविटर पर एक अकाउंट बनाया है, जो कि लोगों को उनकी जानकारी उपलब्ध करवाएगा।

इसके लिए लोग सीधा चुनाव आयोग के टविटर हैंडल @ECISVEEP को टैग कर अपने सावाल पूछ सकते हैं।

इसके लिए चुनाव आयोग अपने टविटर पर हैशटैग लगाकर #DeshKaMahaTyohar वोटर के प्रति जागरुक्ता को फैलाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने देश के वोटर्स के लिए एसएमएस और कॉल की सुविधा को पेश किया है, इसके जरिए लोग चुनाव से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Google ने Doodle बनाकर Spring Equinox 2019 की अदभुत खगोलीय घटना का किया वर्णन

इसके लिए लोगों को अपने फोन में EPIC के बाद स्पेस देकर EPIC नंबर 1950 पर सेंड करना होगा, जिसके बाद उनके पास उनकी पूछी गई जानकारी मिल जाएगी। वहीं दूसरी ओर लोग 1950 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story